Road accident :बिहार में एकबार फिर बेलगाम रफ्तार का क़हर देखने को मिला है। बक्सर में भीषण सड़क हादसा हुआ है, जहां बाइक सवार तीन लोगों को तेज रफ्तार पिकअप ने रौंद दिया है।
बेकाबू रफ्तार का क़हर
ये भीषण सड़क हादसा बक्सर औद्योगिक थाना क्षेत्र के NH-922 पर दलसागर टोल प्लाजा के पास की है। जानकारी के मुताबिक गंभीर रूप से जख्मी सभी बाइक सवार डुमरांव के निवासी हैं। फिलहाल तीनों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। वहीं, इस घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गयी।
इस भीषण हादसे के बाद हाइवे अथॉरिटी ने तुरंत ही वाहनों के मलबे को हटा दिया है, जिसके बाद आवागमन सुचारू रूप से जारी है।

