PATNA:-बड़ी खबर बिहार की राजधानी पटना से हैं..यहां लाखों की डकैती की घटना को अंजाम दिया गया है.घटना की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच छानबीन में जुटी है.


मिली जानकारी के अनुसार डकैती की यह घटना पटना के गौरीचक के चमड़डीह स्थित राइस मिल में हुई है.अपराधियों ने मौके पर मौजूद कर्मियों को बंधक बनाते हुए मारपीट की,और करीब 80 लख रुपए का चावल और लाखों रुपए नगद लेकर फरार हो गए हैं.


सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची है.और मामले की छानबीन में जुटी है.