VAISHALI:- खबर वैशाली जिले से है,जहां बच्चों के बचाने के चक्कर में पुलिस का गाड़ी ट्रांसफार्मर लगे बिजली के पोल से टकरा गई.यह घटना जिले के करताहा थाना क्षेत्र की है.


मिली जानकारी के अनुसार करताहा थाना की पुलिस गश्ती कर रही थी.जब यह गाड़ी करताहा बुजुर्ग के पास पहुंचा तो गाड़ी के आगे एक बच्चा दौड़ गया,जिसे बचाने में पुलिस की गश्ती गाड़ी बिजली के पोल से टकरा गई जिसे अफरा तफरी का माहौल बन गया.आवाज सुनकर लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई. गनीमत यह रहीं की घटना में कोई हताहत नहीं हुआ. गस्ती गाड़ी में सवार सभी पुलिसकर्मी सुरक्षित हैं. गश्ती गाड़ी जैसे पोल से टकराई थी यदि बिजली का पोल टूट जाता तो एक बड़ा हादसा हो सकता था फिलहाल स्थिति सामान्य है सभी पुलिसकर्मी सुरक्षित है


इस संबंध में करताहा थाना अध्यक्ष प्रवीण कुमार ने बताया गश्ती गाड़ी निकली थी करताहा बुजुर्ग के पास गाड़ी के आगे एक बच्चा दौड़ गया बच्चों को बचाने में गाड़ी बिजली के पोल से टकरा गई घटना में कोई हताहत नहीं हुई है स्थिति सामान्य है.