KHAGARIA:-दुखद खबर बिहार के खगड़िया से है जहां बिहार पुलिस का जवान छुट्टी मिलने के बाद दो दोस्तों के साथ बुलेट से मस्ती करने जा रहा था,पर रास्ते में ही एक दोस्त की साथ उसकी मौत हो गई जबकि उसके दूसरे दोस्त की स्थिति गंभीर है जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा है.
मिली जानकारी के अनुसार आयुष कुमार बिहार पुलिस का जवान के रूप में पटना में पदस्थापित था..काफी दिनों के बाद उसे छुट्टी मिली थी और उस छुट्टी को ENJOY करने के लिए अपने दो दोस्तों को लेकर बुलेट से मड़ैया गांव से भागलपुर जिला के नौगछिया जा रहा था और खगड़िया जिले के पसराहा थाना इलाके के एक पेट्रोल पंप के पास वह सड़क हादसे का शिकार हो गया.उसकी बुलेट ऑटो और स्कार्पियों से टकरा गई जिसमें पुलिस जवान आयुष के साथ उसके दोस्त राकेश की मौत हो गई जबकि तीसरा सख्स आजाद राज गंभीर रूप से घायल हो गया जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा है.

मिली जानकारी के अऩुसार मृतक पुलिस जवान का घर भागलपुर जिले का रहने वाला था जबकि दूरा मृतक मुकेश मधेपुरा जिला का रहने वाला था जबकि घायल आजा राज खगड़िया के मड़ैया गांव का रहने वाला था.पुलिस जवान आयुष और राकेश अपने दोस्त आजाद राज के यहां मड़ैया आया हुआ था और वहां से फिर भागलपुर जा रहा था.इस हादसे के बाद तीनो के परिजनों में मातम छाया हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.वहीं पसराहा पुलिस शवों के कब्जे में लेकर पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है.

