patna:- बिहार की राजधानी पटना में अपराधियों ने दिनदहाड़े बड़ी घटना को अंजाम दिया है. दबंग माने जाने वाले पूर्व मुखिया और वर्तमान पार्षद के पति नीलेश को अपराधियों ने गोली मार दी है..गोलीबारी की सूचना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है वहीं मौके पर पहुंची पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है.

मिली जानकारी के अनुसार दीघा थाना क्षेत्र के कुर्जी में गोलीबारी की घटना हुई है.गोली लगने से गंभीर रूप से घायल पूर्व मुखिया नीलेश की पत्नी अभी वार्ड पार्षद हैं.पूर्व मुखिया नीलेश को पहले फैमिली अस्पताल लाया गया था..और प्राथमिक इलाज के बाद रूबन हॉस्पीटल में भर्ती कराय गया है.मौके पर स्थानीय दीघा थाना की पुलिस के साथ ही लॉ एंड आर्डर डीएसपी मौके पर पहुंचे और अपराधियों की शिनाख्त कर जल्द ही कार्रवाई का आश्वासन दिया है.वहीं बड़ी संख्या में समर्थक अस्पताल के बाहर भीड़ लगाए हुए हैं.



