रंगे हाथ धराया डकैत : 12 बजते ही घर में घुसा 7 डकैत..हल्ला होते ही हो गया बड़ा कांड..

Edited By:  |
Reported By:
Breaking.new year me dakait  range haath giraftar. Breaking.new year me dakait  range haath giraftar.

Lakhisarai- बड़ी खबर बिहार कै लखीसराय से है...यहां नये साल के जश्न के बीच डकैती करने आए दो बदमाश ग्रामीणों के हत्थे चढ गए..और बड़ी मुश्किल से उनकी जान बच पाई.

मिली जानकारी के अनुसार बीती देर रात नगर थाना क्षेत्र के दामोदरपुर गांव में डकैती करने आए हथियार से लैस दो डकैत को स्थानीय लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। जिसमे एक डकैत के पेट मे गोली लगी है। दोनो डकैत को पुलिस ने इलाज के लिए सदर अस्पताल मे भर्ती करवाया है।

बताया जाता है कि बीती देर रात सात की संख्या मे हथियार से लैस डकैतों ने सीढ़ी के सहारे विशुनदेव शर्मा के घर मे प्रवेश कर गया। और हथियार के बल पर लूट की कोशिश की। लेकिन गृहस्वामी जग गए और हल्ला मचाने लगे। जिस पर डकैतों ने गृहस्वामी के साथ बेरहमी से मारपीट कर जख्मी कर दिया। हल्ला सुनकर आस-पास के लोग दौड़ पड़े। जिस पर डकैतों ने भागने के दौरान फायरिंग शुरू कर दिया। बताया जाता है कि फायरिंग के दौरान डकैत के पेट मे गोली लग गया। और गंभीर रूप से जख्मी होकर गिर पड़ा। इसकी सूचना ग्रामीणो ने पुलिस को दी। सूचना मिलते हीं नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची, घटनास्थल से पुलिस ने एक देशी कट्टा और खोखा बरामद किया है। गिरफ्तार डकैत धनौरी गांव का रहने वाला बताया जा रहा है। वहीं घायलों मे बिट्टू कुमार और जितु कुमार शामिल है। फिलहाल दोनो डकैत को पुलिस अभिरक्षा मे बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर किया गया है।


Copy