PATNA:-भ्रष्ट अपराधियों के खिलाफ बिहार की आर्थिक आपराध इकाई(EOU)ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है.बिहार राज्य खाद्य निगम के सहायक उप महाप्रबंधक शिशिर कुमार वर्मा के खिलाफ कार्रवाई शुरू हुई है.
आर्थिक अपराध इकाई की टीम ने शिशिर कुमार वर्मा के पटना ,बेतिया समेत अन्य जिलों के विभिन्न ठिकानों पर रेड कर रही है.इस रेड में टीम को नगदी के साथ ही कई दस्तावेज मिलें हैं. आय से अधिक संपत्ति मामले में यह छापेमारी चल रही है.शिशिर पर 45 लाख से ज्यादा की संपत्ति अवैध तरीके से बनाने का आरोप है.

