बॉलीवुड एक्टर आशीष विद्यार्थी पहुंचे नालंदा : विश्व धरोहर खंडहर का किया भ्रमण, कही यह बात

Edited By:  |
Reported By:
bolywood actor ashish vidyarthi pahuche nalanda bolywood actor ashish vidyarthi pahuche nalanda

नालंदा : बॉलीबुड के मशहूर अभिनेता एवं खलनायक की भूमिका निभाने वाले आशीष विद्यार्थी आज भगवान बुद्ध की भूमि नालंदा पहुंचे। यहाँ उन्होंने विश्व धरोहर नालंदा खंडहर का भरमान किया ।

इस दौरान जिला प्रशासन द्वारा सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम किए गए थे। प्रशासनिक देख रेख में उन्होंने पूरे खंडहर की जानकारी ली। मौके पर अभिनेता आशीष विद्यार्थी ने कहा की हम इतिहास के छात्र रहे है और किताबो में प्राचीन नालंदा विश्वविद्यालय के बारे में पढ़ा था, आज देखने और समझने का मौका मिला है।

उन्होंने कहा की आज के दिन मेरे जीवन का अहम दिन है। हम उस धरती को नमन करते हैं जिसने पूरे विश्व को शिक्षा के साथ साथ शांति का संदेश दिया। यूक्रेन और रूस युद्ध के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि लड़ाई किसी भी मसला का हल नही है इससे सिर्फ नुकसान होता है।

दोनों देश को शांति बहाल करना चाहिए। युद्ध से सिर्फ विनाश होता है और किसी को कुछ हासिल नहीं होता है। बुद्ध ने भी कहा था की अंहिसा परमो धर्म:। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर सभी महिलाओ को बधाई देते हुए कहा की हमारे देश मे सभी जेंडर को सम्मान देने की प्रथा है।


Copy