DESK : बॉलीवुड एक्टर रोनित रॉय ने 57 की उम्र में एक बार फिर शादी रचा कर पूरी फिल्म इंडस्ट्री को हैरान कर दिया है। एक्टर ने 25 दिसंबर को बड़े ही धूमधाम से शादी रचाई है इस दौरान शादी की सभी रस्म में उनका बेटा भी मौजूद रहा। शादी की वीडियो और फोटोज इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रहा है।


57 की उम्र में बने दूल्हा, रस्म में बेटा भी रहा शरीक

इस शादी में रोनित रॉय की दुल्हन कोई और नहीं बल्कि अपनी पत्नी नीलम बोस रॉय से ही शादी की 20वी सालगिरह के मौके पर व्याह रचाया है। इस जोड़ी ने अग्नि को साक्षी मान कर 7 फेरे भी लिए। अपने स्पेशल डे को उन्होंने बहुत ही खास तरीके से यादगार बनाया। कपल ने इंस्टाग्राम पर वीडियो भी साझा किया है, जिसमें दोनों बहुत खुश नजर आ रहे हैं। कपल ने ना सिर्फ एक बार दोबारा 7 फेरे, बल्कि और भी सारे रीति रिवाज फॉलो किए। दोनों के रोमांटिक वीडियोज इंटरनेट पर वायरल हो रहे हैं।


देखिये खास फोटो-