News Desk :बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का तमिलनाडु दौरा रद्द होने के बाद भारतीय जनता पार्टी ने चुटकी ली है और तंज कसा है। बीजेपी ने कहा है कि ये अचरज की बात है। इसके साथ ही भारतीय जनता पार्टी ने रामचरित मानस विवाद पर भी लालू प्रसाद की पार्टी आरजेडी को घेरा है।
नीतीश पर बीजेपी की चुटकी
बिहार बीजेपी के प्रवक्ता अखिलेश सिंह ने कहा है कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार तमिलनाडु नहीं गये, ये अचरज की बात है। लगता है उन्होंने निजी कारणों से दौरा रद्द कर दिया है।

"सपना रह जाएगा अधूरा"
इसके साथ ही बीजेपी प्रवक्ता ने विरोधी दलों की होने वाली बैठक को लेकर भी निशाना साधा और कहा कि इस मीटिंग से महागठबंधन को कोई फायदा नहीं मिलने वाला। नीतीश कुमार का पीएम बनने का सपना अधूरा रह जाएगा।
'गलत व्याख्या करने वालों का नाश तय'
वहीं, रामचरितमानस को लेकर उठाए जा रहे सवाल पर कहा कि आरजेडी एक रणनीति के तहत रामचरितमानस का गलत व्याख्या कर रही है। बीजेपी प्रवक्ता ने कहा कि जिसने भी रामचरितमानस की गलत व्याख्या की है, उसकी क्या स्थिति है, सभी जानते हैं। उनका नाश होना तय है।

