BJP MLA Rashmi Verma :बिहार के नरकटियागंज से बीजेपी की विधायक रश्मि वर्मा इनदिनों सुर्खियों में हैं। दरअसल, भारतीय जनता पार्टी की इस विधायक की कुछ आपत्तिजनक तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं, जिसकी चहुंओर चर्चा हो रही है। हालांकि, इस पूरे मामले के सामने आने के बाद बीजेपी विधायक रश्मि वर्मा भड़क उठी हैं और साइबर सेल में मामला दर्ज कराया है।


"पूरी तरह से एडिटेड है वायरल वीडियो"

नरकटियागंज की बीजेपी विधायक रश्मि वर्मा ने कशिश न्यूज़ के साथ बात करते हुए कहा है कि वायरल हो रही आपत्तिजनक तस्वीरें पूरी तरह से एडिटेड हैं लिहाजा ऐसी भ्रामक और झूठी ख़बरों को मैं बर्दाश्त नहीं कर सकती। उन्होंने कहा कि ऐसी तस्वीरें वायरल कर उन्हें बदनाम करने की साजिश रची गई है। उनके चरित्र पर लांछन लगाकर बदनाम किया जा रहा है।


बीजेपी विधायक रश्मि वर्मा ने कहा कि शुरुआत में मुझे इसकी ख़बर मिली तो मैंने सीरियसली नहीं लिया लेकिन बुधवार की शाम को जब सोशल मीडिया पर ये ख़बरें तैरने लगी तो मैं भौंचक्की रह गयी। इसके बाद लगातार मीडिया के भी फोन आने लगे।

बीजेपी विधायक ने दर्ज कराया Named FIR

बीजेपी विधायक रश्मि वर्मा ने कहा कि इस पूरे मामले में मैंने जूही यास्मिन के खिलाफ Named FIR कराया है। रश्मि वर्मा की माने तो जूही यास्मिन भी बीजेपी की ही नेता हैं। उनके ही व्हाट्सएप ग्रुप से इन तस्वीरों को वायरल किया गया है। फिलहाल, मेरे FIR के बाद पुलिस हरक़त में आयी है और पूरे मामले की तफ्तीश में जुट गई है।

बीजेपी विधायक रश्मि वर्मा ने कहा है कि इस मामले में मैं जूही यास्मिन से जरूर बात करुंगी। मेरे साथ जिसने भी ऐसी गंदी हरक़त की है, उसकी सजा तय है। मैं छोड़ूंगी नहीं।