पलामू:भारतीय जनता पार्टी ने हेमंत सरकार के नीतियों के विरोध में डालटनगंज शहर में जन आक्रोश रैली निकाली. हेमंत हटाओ,झारखंड बचाओ नारा के साथ जन आक्रोश रैली में केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी,सांसद वीडी राम,विधायक अलोक चौरसिया,विधायक शशिभूषण मेहता,विधायक रामचंद्र चंद्रवंशी,विधायक पुष्पा देवी,मेयर अरुणा शंकर समेत बीजेपी के कई बड़े नेता और हजारों की संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए.

जनाक्रोश रैली शिवाजी मैदान से निकलकर समाहरणालय परिसर पहुंचा जहां उपायुक्त कार्यालय के पास विशाल जनसभा का आयोजन हुआ.

जनसभा में अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि यह सरकार जनविरोधी सरकार है. हेमंत सरकार ने राज्य के खनिज सम्पदा को लूटने में कोई कसर नहीं छोड़ा.सरकार पूरी तरह भ्रष्टाचार में लिप्त है.