अन्तर्राष्ट्रीय खेलों के आयोजन से चमका बिहार : मंत्री विजय चौधरी का बड़ा बयान, कहा : एशियाई हॉकी चैम्पियन ट्रॉफी का आयोजन राजगीर में होना गर्व की बात

Edited By:  |
Reported By:
 Bihar shines by organizing international games  Bihar shines by organizing international games

PATNA : बिहार के संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी ने बताया कि महिला एशियाई हॉकी चैम्पियन ट्रॉफी का आयोजन 11 से 20 नवम्बर तक राजगीर में होना सभी बिहारवासियों के लिए गर्व की बात है। इसमें चीन, जापान, सिंगापुर, कोरिया सहित एशिया के छह देशों की महिला हॉकी टीमें भाग लेंगी। इसके पूर्व इस ट्रॉफी का आयोजन चीन, जापान एवं सिंगापुर में हुआ था। इस बार बिहार ने खेलों के लिए विकसित आधारभूत संरचना के बल पर मेजबानी की बाजी मार ली।

आज जद(यू) कार्यालय में जन-सुनवाई कार्यक्रम के बाद प्रेस वार्ता में उन्होंने बताया कि पिछले वर्षो में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के निर्देश पर राजगीर में खेल विश्वविद्यालय के साथ-साथ खेल एकेडमी की भी स्थापना की गई, जिसके कारण पर्याप्त आधारभूत संरचनाओं का निर्माण हुआ।

फिर खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए नई नियमावली बनाई गई, जिसके तहत साढ़े तीन सौ से भी अधिक बिहार के खिलाड़ियों की विभिन्न स्तर पर सरकारी सेवा में सीधी नियुक्ति की गई है। इन नीतियों के साथ इस ट्रॉफी के आयोजन से बिहार के युवाओं एवं छात्रों में गजब का उत्साह का माहौल है।