Hindi News / सीएम सम्राट चौधरी समस्तीपुर के खानपुर स्थित अवतार धाम में प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ...

BIHAR NEWS : सीएम सम्राट चौधरी समस्तीपुर के खानपुर स्थित अवतार धाम में प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ में हुए शामिल

Edited By:  |
bihar news bihar news

समस्तीपुर: मुख्यमंत्री बनने के बाद सम्राट चौधरी पहली बार बुधवार को समस्तीपुर पहुंचे. उन्होंने जिले के खानपुर स्थित अवतार धाम में आयोजित प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ में भाग लिया और पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की.

मुख्यमंत्री के आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय नेताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया. कार्यक्रम स्थल पर समर्थकों में उत्साह का माहौल देखने को मिला. इस अवसर पर उनके साथ उप मुख्यमंत्री विजय चौधरी,स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार समेत कई विधायक,जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे. महायज्ञ में शामिल होने पहुंचे नेताओं ने धार्मिक आयोजन की सराहना करते हुए इसे सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक विरासत को मजबूत करने वाला बताया.

मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर प्रशासन भी पूरी तरह मुस्तैद नजर आया. कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे.