पटना : बिहार विधान परिषद 2026 की स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की 8 सीटों पर शुक्रवार सुबह 8 बजे से मतदान जारी है. शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के लिए दोपहर 12 बजे तक 30.19% मतदान हुआ है. वहीं स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के लिए दोपहर 12 बजे तक 12.88% वोटिंग हुई है.
बिहार विधान परिषद की स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के लिए जारी मतदान में दोपहर 12 बजे तक के आंकड़े सामने आ चुके हैं. आंकडों के अनुसार शिक्षकों में मतदान को लेकर काफी उत्साह देखा जा रहा है. वहीं स्नातक क्षेत्रों में वोटिंग की रफ्तार तुलनात्मक रुप से धी बनी हुई है.
अब तक मतदान प्रतिशत इस प्रकार है--
शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र: दोपहर12बजे तक30.19%मतदान
स्नातक निर्वाचन क्षेत्र: दोपहर12बजे तक12.88%मतदान
स्नातक में कोसी सबसे आगे:17.94%मतदान
पटना स्नातक क्षेत्र:15.02%मतदान
दरभंगा स्नातक क्षेत्र:13%मतदान
तिरहुत स्नातक क्षेत्र:5.55%मतदान
शिक्षक क्षेत्र में सारण सबसे आगे:42.55%मतदान
दरभंगा शिक्षक क्षेत्र:37.50%मतदान
पटना शिक्षक क्षेत्र:30.06%मतदान
तिरहुत शिक्षक क्षेत्र: 10.64% मतदान
पटना से संजय कुमार की रिपोर्ट-
