BIHAR NEWS : PM मोदी को इंडोनेशिया का सर्वोच्च अवार्ड मिलने पर भाजपाईयों ने किया पौधरोपण, प्रधानमंत्री को दी बधाई
गया जी:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इंडोनेशिया के सर्वोच्च नागरिक सम्मान'बिंतांग आदिपूर्ण'से सम्मानित किए जाने पर भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ. मनीष पंकज मिश्रा,भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य राजेंद्र प्रसाद अधिवक्ता,संतोष ठाकुर ने खुशी का इजहार किया है और फलदार पौधा लगाकर उन्हें बधाई दी. साथ ही मोदी जी के दीर्घायु होने की कामना की. वहीं भाजपाइयों ने भारत माता की जय और वंदे मातरम का नारा भी लगाया.
इस मौके पर भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ. मनीष पंकज मिश्रा ने प्रधानमंत्री को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह सम्मान केवल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ही नहीं, बल्कि पूरे भारत के 140 करोड़ नागरिकों का सम्मान है. प्रधानमंत्री के प्रभावशाली नेतृत्व, वैश्विक स्तर पर भारत की बढ़ती प्रतिष्ठा तथा विदेश नीति की सफलता के कारण आज दुनिया भारत को एक मजबूत, विश्वसनीय और प्रभावशाली राष्ट्र के रूप में देख रही है. उन्होंने कहा कि यह सम्मान भारत और इंडोनेशिया के बीच मैत्रीपूर्ण संबंधों को और अधिक मजबूत करेगा तथा दोनों देशों के बीच सहयोग के नए आयाम स्थापित करेगा.
वहीं राजेंद्र प्रसाद अधिवक्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत ने अंतरराष्ट्रीय मंचों पर अपनी अलग पहचान बनाई है और विश्व समुदाय में देश का सम्मान लगातार बढ़ रहा है. उन्होंने इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पुनः बधाई देते हुए उनके स्वस्थ,सफल एवं दीर्घायु जीवन की कामना की.
खुशी का इजहार करने वालों में भाजपा के वरिष्ठ नेता राणा रणजीत सिंह,सुनील मिश्रा,गोपाल प्रसाद यादव,संतोष कुमार,श्याम किशोर मिश्रा,सुधीर कुमार,नवलेश सिंह,पूनम कुमारी,महेश यादव,बबलू गुप्ता आदि लोग शामिल हुए.
गयाजी से प्रदीप कुमार सिंह की रिपोर्ट





