Bihar News : केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बेगूसराय में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, बाढ़ राहत को लेकर दिया आवश्यक निर्देश

Edited By:  |
bihar news bihar news

बेगूसराय : जिले के 8 प्रखंडों के 29 पंचायत बाढ़ प्रभावित हो गया है. बेगूसराय के सांसद सह केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने शनिवार को बाढ़ प्रभावित मटिहानी प्रखंड और शाम्हो प्रखंड का दौरा किया. उनके साथ डीएम तुषार सिंगल, विधायक राजकुमार सिंह, विधान पार्षद सर्वेश कुमार सिंह के साथ कई अधिकारी भी गये.

इस मौके केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने मटिहानी और शाम्हो प्रखंड के बाढ़ पीड़ितों से जमीन पर बैठकर बाढ़ की व्यवस्था को लेकर जानकारी ली और बाढ़ राहत को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिया.

गिरिराज सिंह ने कहा कि 2021 के बाद 2025 में बाढ़ आई है. जिला प्रशासन और बिहार सरकार बाढ़ पीड़ितों की हर संभव मदद के लिए कार्रवाई शुरू कर दी है. खासकर समूह प्रखंड पूरी तरह से टापू में तब्दील हो गया है. बाढ़ के स्थाई निदान के लिए मटिहानी प्रखंड में रिंग बांध बनाने की भी बात की जा रही है. बिहार सरकार के द्वारा बाढ़ का निरीक्षण करने के लिए एक सरकारी टीम को भी शनिवार को भेजा गया है जो बाढ़ प्रभावित इलाके का जायजा लेकर सरकार को रिपोर्ट करेगी.

डीएम तुषार सिंगला ने कहा कि आठ प्रखंडों के 29 पंचायत बाढ़ प्रभावित हैं. फिलहाल नाव की व्यवस्था की गई है. जांच रिपोर्ट में यह बात सामने आई है कि अभी 15 अगस्त तक पानी घटने की उम्मीद नहीं है इसलिए बाढ़ प्रभावितों को राहत के लिए आज से सारी व्यवस्था करने का निर्देश एसडीओ और अंचलाधिकारी को दिया गया है. इसके साथ ही आज से बाढ़ पीड़ितों के लिए सामुदायिक किचन शुरू करने का निर्देश दिया गया है.

बाढ़ पीड़ित की सुरक्षा के लिए पॉलिथीन का वितरण आज से किया जाएगा. वहीं बाढ़ प्रभावित इलाकों के पशु चारा के लिए भी व्यवस्था आज से शुरू कर दी जाएगी. इस दौरान मंत्री के नेतृत्व में जनप्रतिनिधियों के द्वारा शाम्हो प्रखंड में जमीन पर बैठकर बाढ़ पीड़ितों से गिरिराज सिंह, डीएम तुषार सिंगल, विधायक राजकुमार सिंह और विधान पार्षद सर्वेश कुमार ने लोगों से बाढ़ राहत के तौर पर क्या सब जरूरत है. इसको लेकर चर्चा की और स्थानीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिया है. बेगूसराय में हर साल बाढ़ आती है हालांकि 2021 के बाद 2025 में इस बार जिले के आठ प्रखंडों के 29 पंचायत बाढ़ से पूरी तरह प्रभावित है.