पटना : बिहार मुक्त विद्यालयी शिक्षण एवं परीक्षा बोर्ड (बीबोस) ने दिसंबर 2026 की माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक परीक्षाओं में शामिल होने वाले विद्यार्थियों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है. बोर्ड ने परीक्षा फॉर्म भरने की अंतिम तिथि और विलंब शुल्क से संबंधित कार्यक्रम भी जारी कर दिया है.
9 नवंबर तक भर सकेंगे परीक्षा फॉर्म
बोर्ड के अनुसार,पहले से पंजीकृत नियमित परीक्षार्थियों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर परीक्षा फॉर्म भरना होगा. विद्यार्थी बीबोस की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. सामान्य परीक्षार्थियों को31अक्टूबर तक300रुपये विलंब शुल्क के साथ आवेदन करने का अवसर मिलेगा. इसके बाद1नवंबर से9नवंबर तक500रुपये विलंब शुल्क के साथ परीक्षा फॉर्म भरा जा सकेगा.
टीओसी के तहत विद्यार्थियों को भी मौका
बोर्ड ने अन्य मान्यता प्राप्त बोर्डों से अनुत्तीर्ण विद्यार्थियों को भी क्रेडिट ट्रांसफर (टीओसी) के तहत नामांकन और परीक्षा फॉर्म भरने की सुविधा दी है. ऐसे विद्यार्थी31अक्टूबर तक बिना विलंब शुल्क नामांकन और परीक्षा फॉर्म भर सकते हैं.
वहीं,टीओसी के तहत पहले से नामांकित विद्यार्थियों के लिए1नवंबर से9नवंबर तक बिना विलंब शुल्क परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि निर्धारित की गई है.
आधिकारिक वेबसाइट से करें आवेदन
बीबोस ने दिसंबर2026की परीक्षा में शामिल होने वाले विद्यार्थियों और संबंधित अध्ययन केंद्रों के समन्वयकों एवं उप-समन्वयकों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर आवेदन प्रक्रिया पूरी करने का निर्देश दिया है.
विद्यार्थी नामांकन,परीक्षा फॉर्म और अन्य आवश्यक जानकारियों के लिए बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइटwww.bboseonline.bihar.gov.inपर जा सकते हैं. किसी तरह की परेशानी या जानकारी के लिए हेल्पलाइन नंबर0612-2385492और0612-2385489पर संपर्क किया जा सकता है.
बोर्ड ने विद्यार्थियों को सलाह दी है कि वे अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना निर्धारित समय पर आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें,ताकि परीक्षा में शामिल होने को लेकर किसी तरह की परेशानी न हो.
पटना से संजय कुमार की रिपोर्ट-
