PATNA :बिहार के 27 हजार शिक्षा सेवकों को बढ़ा मानदेय अक्टूबर माह से मिलेगा। इसी सप्ताह राज्य मंत्रिमंडल ने शिक्षा सेवकों को 11 हजार की जगह 22 हजार रुपये मानदेय बढ़ाया है।


अक्टूबर से मिलेगा दोगुना मानदेय

इस संबंध में शिक्षा विभाग ने शुक्रवार को आदेश जारी कर दिया है। शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक के हस्ताक्षर से जारी निर्देश में कहा गया है कि अक्टूबर से इन सभी का मानदेय 22 हजार रुपये प्रतिमाह करने और राज्य सरकार द्वारा EPF के लिए समानुपातिक अंशदान की वृद्धि के साथ ही एक जुलाई से प्रतिवर्ष 5 प्रतिशत की वार्षिक वृद्धि की स्वीकृति प्रदान की जाती है।

27 हजार शिक्षा सेवकों को मिलेगा लाभ

न्यूनतम एक साल निर्बाध सेवा देने वाले को 5 प्रतिशत की वार्षिक वृद्धि का लाभ मिलेगा। आदेश में कहा गया है कि सरकार अभिवंचित वर्ग के बच्चों और महिलाओं को शिक्षा से जोड़ने के लिए महादलित, दलित और अल्पसंख्यक अतिपिछड़ा वर्ग अक्षर आंचल योजना चला रही है।