Samrat Chaudhary :महागठबंधन की सरकार के एक साल पूरे होने पर बिहार बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने निशाना साधा है और कहा है कि आज पूरे बिहार में बीजेपी की ओर से "घमंडी और पलटू सरकार" के खिलाफ धिक्कार मार्च निकाला जा रहा है।


महागठबंधन की सरकार पर बरसे सम्राट

इसके साथ ही बिहार बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने कहा कि आगामी 13 अगस्त को बीजेपी युवा मोर्चा की तरफ से राज्यपाल को हस्ताक्षर अभियान में 25 लाख से अधिक दस्तखत की कॉपी सौपेंगे। इसके साथ ही सम्राट चौधरी ने ये भी कहा कि वास्तम नें ये सरकार की सालगिरह नहीं बल्कि बिहार में विकास की पुण्यतिथि है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में 60 हजार करोड़ का अवैध शराब का घोटाला हुआ है। अब हर जगह शराब की होम डिलिवरी हो रही है।


ललन सिंह पर भी किया प्रहार

इसके साथ ही उन्होंने जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह पर भी प्रहार किया और कहा कि वह राजनेता नहीं है बल्कि नेता के स्टाफ के तौर पर काम कर रहे हैं। वित्तमंत्री पर बरसते हुए सम्राट चौधरी ने कहा कि वे कहते हैं कि हम अपने संसाधन से बिहार में सरकार चला रहे हैं, जबकि सच्चाई ये है कि केन्द्र की कृपा पर बिहार में काम हो रहा है। तेजस्वी यादव को सीएम और नीतीश कुमार को पीएम बनाने के एजेंडा पर बिहार की सरकार काम कर रही है।

इसके साथ ही सम्राट चौधरी ने कहा कि नीतीश कुमार को भूलने की आदत हो गई है। आजकल उनको पीएम बनने का कीड़ा काट लिया है, बिहार में सुशासन भी फेल है।