बेतिया: बिहार विधानसभा चुनाव प्रचार का आज आखिरी दिन है. एडीए हो महागठबंधन हो या निर्दलीय प्रत्याशी हो, सभी पूरे दम ख़म से चुनाव में जनसम्पर्क करने में लगे हैं. इसी कड़ी में निर्दलीय प्रत्याशी रोहित शिकारिया ने रविवार को बेतिया विधानसभा के बानुछापर में जनसम्पर्क किया और लोगों से अपने पक्ष में वोट देने की अपील की.
रोहित शिकारिया ने बताया कि अगर जनता हमें पांच साल के लिए मौका देता है तो हम बेतिया विधानसभा का चौमुखी विकास करुंगा तथा विधानसभा में बेतिया के लिए जोरदार आवाज उठाऊंगा ताकि बेतिया का विकास हो और शहर को जल जमाव से मुक्ति दिलाना मेरी पहली प्राथमिकता होगी.
बेतियासे दीपक कुमार की रिपोर्ट--
