Hindi News / चाईबासा में एक बार फिर बड़ी मात्रा में विस्फोटक, IED बम समेत 5...

BIG NEWS : चाईबासा में एक बार फिर बड़ी मात्रा में विस्फोटक, IED बम समेत 5 बंकर बरामद, बम को किया गया डिफ्यूज

Edited By:  |
big news big news

चाईबासा : बड़ी खबर चाईबासा से है जहां नक्सलियों के खिलाफ सुरक्षाबलों को बुधवार को दूसरे दिन भी सर्च अभियान में बड़ी सफलता मिली है. जराईकेला के राधापोडा गांव में भारी मात्रा में विस्फोटक हथियार, 20 किलो का आईईडी बम, नक्सली के उपयोग की सामग्री पत्थर से बना 5 बंकर मिला. इसके बाद सीआरपीएफ बम निरोधक दस्ते की टीम ने सभी को ध्वस्त कर दिया है.

प्रतिबंधित भाकपा माओवादी नक्सली संगठन के शीर्ष नेता मिसिर बेसरा,अनमोल,मोछु,अनल,असीम मंडल,अजय महतो,सागेन अंगरिया,अश्विन,पिंटु लोहरा,चंदन लोहरा,अमित हांसदा उर्फ अपटन,जयकांत,रापा मुंडा अपने दस्ता सदस्यों के साथ सारंडा/कोल्हान क्षेत्र में विध्वंसक गतिविधि के लिए भ्रमणशील है,जिसके आलोक में चाईबासा पुलिस,कोबरा 203 . 209 . झारखण्ड जगुआर एवं सीआरपीएफ 26,60,134,174,193,197,की टीमों का एक संयुक्त अभियान दल गठित कर लगातार अभियान संचालित किया जा रहा है.

इनके संबंध में विश्वस्त सूचना प्राप्त होने के आलोक में दिनांक 04.03.2025 से एक विषेष संयुक्त अभियान छोटानागरा एवं जराईकेला थाना के सीमावर्ती जंगली / पहाड़ी क्षेत्र में प्रारंभकिया गया है.

अभियान के दौरान 18.03.2025 को जराईकेला थानान्तर्गत वनग्राम राधा पोड़ा के आस-पास जंगली / पहाड़ी क्षेत्र में प्रतिबंधित नक्सली संगठन भा०क०पा० (माओ०) के उग्रवादियों एवं सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ हुई थी. नक्सलियों ने आईईडी ब्लास्ट किया था जिसमें सीआरपीएफ के जवान घायल हो गए थे.

मुठभेड़ के बाद लगातार अग्रतर सर्च अभियान के दौरान 19.03.2025 को समय लगभग 02.45 बजे अपराह्न में जराईकेला थानान्तर्गत वनग्राम राधापोड़ा के आस-पास जंगली / पहाड़ी क्षेत्र में 05 (पाँच) पत्थर का मोर्चा को सुरक्षा बलों के द्वारा ध्वस्त के साथ-साथ बरामद विस्फोटक सामग्री को भी सुरक्षा के दृष्टिकोण से उसी स्थान पर बम निरोधक दस्ता के सहायता से विनिष्ट किया गया है. साथ ही उक्त स्थान से भारी मात्रा में गोला-बारूद एवं अन्य दैनिक उपयोग की सामग्री बरामद किया गया,जिसे विधिवत् जब्त किया गया. संचालित नक्सल विरोधी अभियान जारी है.

बरामदगीः-

1. 20KGका 01I.E.D.

2. मोर्चा-05

3. बैटरी-01

4. अन्य दैनिक उपयोग की सामान.

अभियान दल में शामिलः-

1. चाईबासा जिला पुलिस

2. झारखण्ड जगुआर

3. कोबरा 203BN,209BN.

4. सी०आर०पी०एफ० 26 BN, 60 BN, 134 BN, 193 BN, 197 BN

चाईबासा से राजीव सिंह की रिपोर्ट-