चाईबासा: बड़ी खबर चाईबासा से है जहां टाटानगर-ब्रह्मपुर वन्दे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पर अज्ञात लोगों ने चाईबासा और पांड्रासाली स्टेशन के बीच पथराव किया है. ट्रेन पर पथराव होने से खिड़की का शीशा टूट गया. लेकिन किसी यात्री को चोट नहीं पहुंची है. ट्रेन के कोच नंबरE1 के 41 और 42 नंबर सीट के खिड़की का शीशा टूट गया. फिलहाल आरपीएफ और जीआरपी घटना की जाँच पड़तालकररहीहै.

चाईबासा और पांड्रासाली स्टेशन के बीच वन्दे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पर पथराव, खिड़की का टूटा शीशा

चाईबासा से राजीव कुमार की रिपोर्ट--