हजारीबाग: बड़ी खबर हजारीबाग से जहां आज कुख्यात माओवादी अनिल भुईया उर्फ सरकार ने डीसी,हजारीबाग,एसपी,हजारीबाग,समादेष्टा,22 बटालियन,सीआरपीएफ के समक्ष झारखंड सरकार के आत्मसमर्पण ए्वं पुनर्वास नीति से प्रभावित होकरपुलिस से लूटे गए एक 0.303 रायफल एवं 10 गोलियों के साथ आत्मसमर्पण किया है.

अनिल भुईया के ऊपर हजारीबाग जिले में करीब 16 कांड दर्ज है. वर्ष 2017 में टीपीसी के 7 सदस्यों के हत्या में अनिल भुइया की मुख्य भूमिका रही है. आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति के तहत मिलने वाले सभी प्रकार के लाभ अनिल भुईया को नियमानुसार दिए जाएंगे.