रांची:भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीचरविवार कोरांची के जेएससीए स्टेडियम में खेले जा रहे एक दिवसीय मैचके दौरान एक अनोखा नजारा देखने को मिला. दरअसल विराट कोहली ने जब अपना 52 वां शतक पूरा किया तो जश्न मनाते वक्त एक फैन सुरक्षा घेरे को तोड़ते हुए मैदान में प्रवेश कर सीधे कोहली के पास पहुंचा और उनके पैर छूकर आशीर्वाद लेने की कोशिश की. यह घटना अचानक होने के कारण सुरक्षाकर्मियों में हलचल मच गई और तुरंत उस युवक को मैदान से बाहर ले जाया गया.

रांची वनडे मैच में सुरक्षा घेरा तोड़कर एक फैन ने विराट कोहली के पैर छुए, वीडियो वायरल

इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया. इसमें देखा जा सकता है कि विराट कोहली शांत बने रहते हैं, जबकि सुरक्षाकर्मी फैन को पकड़कर वापस ले जाते हैं. कई क्रिकेट प्रेमियों ने इस घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि कोहली के प्रति लोगों का प्यार ज़ाहिर है, लेकिन सुरक्षा नियमों का पालन करना भी उतना ही जरूरी है.

रांची वनडे मैच में सुरक्षा घेरा तोड़कर एक फैन ने विराट कोहली के पैर छुए, वीडियो वायरल

विराट कोहली ने रांची वनडे मैच में दक्षिण अफ्रिका के खिलाफ अपना 52 वां शतक लगाया है. जश्न मनाते वक्त एक फैन सुरक्षा घेरे को तोड़कर उनके पैरों पर गिर पड़ा. कोहली ने 135 रनों की शानदार पारी खेली है. इसमें 11 चौके और 7 छक्के शामिल थे. उन्होंने रोहित शर्मा के साथ 136 रनों की बड़ी साझेदारी बनाई. रांची में विराट कोहली का तीसरा शतक था.

रांची से नैयर की रिपोर्ट--