गुमला : बड़ी खबर गुमला से जहां सदर थाना क्षेत्र के शिलम पेट्रोल पंप के पास एसपी डॉ. एहतेशाम बकारिब की टीम ने 5 जुआरियों को गिरफ्तार कर लिया है. पकड़े गये लोगों के पास से नगद राशि भी जब्त किया गया है.


बताया जाता है कि पकड़े गये सभी लोग शीलम होटल में शराब पिया और उसके बाद सभी जुआ खेलने लगे. वहीं एसडीपीओ मनीष चंद्र लाल ने कहा कि गुप्त सूचना मिलने पर त्वारित कार्रवाही करते हुए टीम का गठन किया और छापेमारी टीम भेजकर पांच लोगों को नगद के साथ गिरफ्तार कर थाना ले आई. जुआरियों में अजय कुमार गुप्ता,गोबिंद साहू, अनिल कुमार,शैलेश कुमार एवं सुधीर कुमार शामिल है. सभी लोग गुमला के ही रहने वाला है. गिरफ्तार जुआरियों के पास से एक लाख दस हजार राशि बरामद की गई है.


वहीं बताया जा रहा है कि गोबिंद साहू पूर्व सीआरपीएफ का जवान था और नौकरी छोड़ चुका है. वहीं पूर्व में भी जुआ खेलते हुए जेल जा चुका है और अवैध बालू का कारोबारी है.24दिसंबर2022में देर रात्रि अवैध बालू की छापेमारी करने अपने वाहन से निकले एसडीपीओ मनीष चंद्र लाल को भी हाइवा ट्रक से कुचलकर मारने की कोशिश की गई थी जिसमें एसडीपीओ व बॉडीगार्ड के द्वारा गाड़ी से कूदकर जान बचाई थी.