पटना : भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन दो दिवसीय दौरे पर 10 बजे पटना एयरपोर्ट पहुंचे. पहले अपने आवास गए. इसके बाद उन्होंने सबसे पहले जेडीयू के वरिष्ठतम नेता वशिष्ठ नारायण सिंह को देखने इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान में जाकर मिले. नितिन नवीन ने उनसे कुशलक्षेम पूछा और उनके स्वास्थ्य की जानकारी चिकित्सकों से ली.

भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने IGIMS अस्पताल में जदयू के वरिष्ठ नेता वशिष्ठ नारायण सिंह से मिले, उनके स्वास्थ्य की ली जानकारी

बशिष्ठ जी 90 वर्ष की सीमा पार कर चुके हैं और कुछ दिनों से अस्वस्थ चले रहे थे. अभी दो दिन पहले ही उन्हें IGIMS में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है. बशिष्ठ बाबू नीतीश कुमार के काफी करीबी और बिहार में एनडीए के सबसे वयोवृद्ध नेता हैं. ये तीन बार संसद भी रहे हैं. नीतीश कुमार इनको बशिष्ठ दादा बुलाते रहे हैं.

पटना से राजीव रंजन की रिपोर्ट-