बाली उम्र में प्रेम रोग : जोड़े पर चढ़ा रोमांस का नशा,ग्रामीणों ने कराई जबरिया शादी

Edited By:  |
Reported By:
bhagalpur me graminon ne nabalig jode ki karai jabariya shadi bhagalpur me graminon ne nabalig jode ki karai jabariya shadi

भागलपुर : बाली उम्र में इश्क़ का बुखार एक जोड़े पर ऐसा चढ़ा कि वो मर्यादाओं की सीमा लांघकर एक दूसरे के आगोश में समां गए। दोनो कई महीनो से एक दूसरे के साथ इस कदर प्यार में ढलते चले गए। फिर एक दिन अचानक ही इंटरनेट पर इनकी आपत्तिजनक फोटो वायरल हो गई। मामला परिजनों तक पहुंचा तो जमकर बवाल मचा।


मामला कहलगांव प्रखंड का बताया जा रहा है जहां प्रेम प्रसंग में एक नाबालिग जोड़े की शादी के चर्चे इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब हो रहे है। दरअसल इस जोड़े की अंतरंग तस्वीर कुछ दिनों से इंटरनेट पर वायरल है। तस्वीर लड़की के परिजनों के हाथ लगी तो जमकर बवाल मचा। लड़के के परिवार वालो को भी इसकी सूचना दी गई जिसके बाद कई घंटो तक दोनो परिवार वालो के जमकर बवाल हुआ।


बताया जा रहा है कि लड़की के परिजन इस जोड़े की शादी कराने पर अड़े रहे। मामला बढ़ा तो कई और ग्रामीण भी हंगामे में जुट गए। हालांकि लड़के के परिजन इस शादी को से साफ़ इंकार करते रहे। इसी बीच ग्रामीणों ने दोनों जोड़े को पकड़ कर जबरिया शादी करा दोनों की विदाई करा दी। लड़का भी खुशी खुशी शादी करके इसे अपने घर ले गया। बता दे कि दोनो लड़का- लड़की नाबालिग है लड़का का उम्र महज सोलह वर्ष है वहीँ लड़की पंद्रह साल की है।


Copy