बेखौफ बदमाशों ने घर में घुसकर मचाया तांडव : पति- पत्नी को मारी गोली, पत्नी की मौत से इलाके में हड़कंप

Edited By:  |
Reported By:
bekhauf badmashon ne ghar me ghuskar machaya tandav pati pati ko mari goli bekhauf badmashon ne ghar me ghuskar machaya tandav pati pati ko mari goli

सीतामढ़ी : खबर है सीतामढ़ी से जहां बेखौफ अपराधियों ने घर में घुसकर पति और पत्नी को गोली मार दी है। बताया जा रहा है कि इस घटना में पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई। मृतका की पहचान गायत्री देवी के रूप में हुई है जबकि उसके पति का नाम श्री नारायण साह है जिनकी स्थिति गंभीर बताई जा रही है। फायरिंग की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे लोगो ने आननफानन में घायल को अस्पताल में भर्ती कराया है।


मामला बथनाहा थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है जहां 5 माइल उपमन्यु स्कूल के समाने बेखौफ अपराधियों ने घर में घुसकर पति और पत्नी को गोली मार दी। घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर दिया है और पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। सूचना के बाद मौके पर पुलिस पहुँच कर मामले की छानबीन में जुट गई।


हत्या के कारणों के बारे में कोई खुलासा नहीं हुआ है। पति-पत्नी को गोली मारने की घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल कायम है। मृतका गायत्री देवी के शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। हत्या की वारदात होने के बाद लोग पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि बाइक सवार हथियार से लैस बदमाशों ने इस वारदात को अंजाम दिया है।


Copy