क्या से क्या हो गया.. : BEGUSARAI में ऋषिकुंड के लिए निकली थी दो रिटायर महिला,थोड़ी ही देर में वापस लौटा शव

Edited By:  |
begusarai me two retired mahila ki rajdhani express ki chapet me aane se  maut. begusarai me two retired mahila ki rajdhani express ki chapet me aane se  maut.

BEGUSARAI:-खबर बेगूसराय से है.. ऋषिकुंड स्नान के लिए निकली दो रिटायर्ड महिलाओं की दर्दनाक मौत हो गई है.यह मौत राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से हुई है.



दरअसल बेगूसराय रेलवे स्टेशन स्थित माल गोदाम के पास डिब्रूगढ़- नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन से कटकर एक ही परिवार की दो महिलाओं की मौत हो गई। इस घटना के बाद उस जगह काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया। जैसे ही दोनों महिलाओं की मौत की खबर परिजनों में लगी वैसे ही परिजनों में कोराहम मच गया। गांव में मातमी सन्नाटा पसरा गया।

मृत महिला की पहचान नगर थाना क्षेत्र के पावर हाउस रोड स्थित गाछी टोला वार्ड 30 निवासी नवल किशोर राय की पत्नी फूलो देवी एवं जुगल राय की पत्नी विद्या देवी के रूप में की गई है। मृत महिला फूलों देवी नलकूप विभाग से अवकाश प्राप्त कर्मी थी। वहीं दूसरी महिला विद्या देवी बिजली विभाग से अवकाश प्राप्त कर्मी थी। ये दोनों महिला ट्रैन पकड़ने के लिए रेलवे लाइन क्रास कर रही थी तभी राजधानी ट्रैन के चपेट में आ गई थी।


बताया जा रहा है कि दोनों ही महिलाएं पुरुषोत्तम मास को लेकर ऋषि कुंड स्नान के लिए घर से निकली थी और जैसे ही वह रेलवे ट्रैक पार कर रही थी उसी समय वो सामने से आ रही राजधानी एक्सप्रेस की चपेट में आ गई। जिससे घटनास्थल पर ही दोनों की मौत हो गई।


Copy