DJ की धुन पर थिरका कलयुगी पिता : बेटे ने पिस्टल लहराने से किया मना, तो ठोक दिया गोली

Edited By:  |
begusarai me pita ne bete ko mari goli, begusarai me pita ne bete ko mari goli,

बेगूसराय : खबर है बेगूसराय से जहां एक शादी समारोह में डीजे की धुन पर हथियार लहराने से मना करने से नाराज एक पिता ने अपने ही लाडले पर फायरिंग कर दी। जिसके बाद मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने खून से लथपथ घायल को आननफानन में अस्पताल में भर्ती कराया। वहीँ अचानक हुई फायरिंग से मौके पर अफरातफरी का माहौल कायम हो गया।


मामला बेगूसराय के सिंघौल थाना क्षेत्र के रचियाही गांव का बताया जा रहा है जहां शादी समारोह के दौरान ही DJ की धुन पर सभी लोग झूम रहे थे। इसी बीच एक लड़के ने उसके पिता को डीजे पर हथियार के साथ डांस करते देखा तो हैरान रह गया। वह फौरन ही पिता के पास पहुंचा और उसे ऐसा करने से मना करते हुए कहा कि कोई वीडियो बनाकर वायरल कर देगा तो मुश्किल हो जाएगी। इसी बात से नाराज उसके पिता ने उस पर ही गोली चला दी जो गोली उसके पीठ को छीलते हुए निकल गई जिसके बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई ।

जिसके बाद आननफानन में घायल युवक को इलाज के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय में भर्ती कराया गया है जहां उसका इलाज चल रहा है। घायल ने बताया कि वह पिता को डीजे पर हथियार के साथ डांस करने से मना किया था इसी से नाराज होकर उसे पिता ने हीं गोली मार दी जिससे वह घायल हो गया है। घटना की सूचना मिलते ही सिंघौल थाना पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।


Copy