बेगूसराय में फिर गरजी बंदूक : जनेउ-मुंडन कार्यक्रम में जमकर फायरिंग, 3 बच्चे घायल

Edited By:  |
Reported By:
begusarai me fir garji bandook begusarai me fir garji bandook

बेगूसराय : बड़ी खबर सामने आ रही है बेगूसराय से जनेउ और मुंडन कार्यक्रम के दौरान ही ताबड़तोड़ फायरिंग का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि इस दौरान ही मौके पर मौजूद 3 बच्चे बारूद लगने से घायल हो गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने सभी को अस्पताल में भर्ती करा दिया है। सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंची पुलिस मामले की जाँच में जुट गई।

मामला बेगूसराय के नालकोठी थाना क्षेत्र के पहसारा गांव का बताया जा रहा है जहां जनेउ और मुंडन समारोह में गाना बजाना के दौरान हर्ष फायरिंग के दौरान ही गोली के बारूद लगने से 3 बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद आनन-फानन में घायल बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायलों में से एक बच्चे का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। जबकि दो बच्चे को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।

बताया जा रहा है कि पहसारा गांव निवासी गुड्डू सिंह के घर में जनेऊ और मुंडन का कार्यक्रम 26 जनवरी को था। गुरुवार की देर रात घर पर गाना बजाना का कार्यक्रम हो रहा था। इसी बीच वहांहर्ष फायरिंग की गई। इस फायरिंग में गाना बजाना देख रहे देख रहे तीन बच्चे को गोली का बारूद लग गया। जिसमे स्थानीय सुनील कुमार के 7 वर्षीय पुत्र नंदन कुमार के चेहरे पर बारूद लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया। जबकि गुड्डू सिंह के एक रिश्तेदार और एक अन्य बच्चा जख्मी हो गए ।


Copy