बेगूसराय में ई रिक्शा चालको का बवाल : बरौनी जीरो-माइल पर किया चक्का जाम, अवैध वसूली के खिलाफ खोला मोर्चा

Edited By:  |
Reported By:
begusarai me e rickshaw chalko ka bawaal begusarai me e rickshaw chalko ka bawaal

बेगूसराय : खबर है बेगूसराय से जहां ई रिक्शा चालक से बैरियर वसूली के दौरान एक बार फिर ई रिक्शा चालक की बैरियर कर्मी के द्वारा पिटाई कर दी गई। साथी की पिटाई से आक्रोशित चालकों ने बरौनी जीरो माइल सड़क को जाम कर जमकर बवाल काटा है। ई रिक्शा चालकों का आरोप है कि बैरियर कर्मी के द्वारा अवैध वसूली की जाती है और विरोध करने पर मारपीट की जाती है। वहीँ उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन रोक नही लगाएगी तो इसके खिलाफ चरणबद्ध आंदोलन किया जाएगा।

मामला बेगूसराय के फुलवरिया थाना क्षेत्र का है जहां बरौनी दुर्गा स्थान के निकट बेरियर वसूली के दौरान ई रिक्शा चालक पंकज कुमार से 40 रुपया की मांग की गई जिसका विरोध रिक्शा चालक पंकज कुमार ने किया। जिसके बाद वसूली करने वाले कर्मी ने चालक की जमकर धुनाई कर दी। इस घटना से नाराज सैकड़ों की संख्या में ई-रिक्शा चालक बरौनी दुर्गा स्थान के समीप जमा हो गए और बरौनी जीरो माइल सड़क को जाम कर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। जिसके बाद करीब 2 घंटे तक बरौनी कॉलेज रोड में यातायात बाधित रहा।

आप तस्वीरों में देख सकते हैं कि सैकड़ों की संख्या में रिक्शा चालक सड़कों को जाम कर रखा है और ई रिक्शा भी सड़क पर लगा दी है और जाम लगा हुआ है। वहीँ घटना की सूचना पर फुलवरिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आक्रोशित रिक्शा चालकों को समझा-बुझाकर शांत कराया तब जाकर यातायात बहाल हुआ।

रिक्शा चालकों का समर्थन करते हुए उपभोक्ता संरक्षण समिति के संजीव भारती ने कहा कि बरौनी में लगातार बैरियर कर्मी के द्वारा अवैध वसूली की जाती है और विरोध करने पर मारपीट की जाती है। आज चालकों ने इसका जमकर विरोध किया है अगर जल्द ही पुलिस प्रशासन रोक नही लगाएगी तो इसके खिलाफ चरणबद्ध आंदोलन किया जाएगा।


Copy