PATNA:-बिहार राज्य बार कॉउंसिल के अध्यक्ष रमाकांत शर्मा चुने गए हैं.इसके साथ ही बिहार राज्य बार कॉउंसिल के सभी 25 सदस्यों के निर्वाचित होने का परिणाम आ गया है।
मिली जानकारी के अनुसार बार कॉउन्सिल ऑफ इंडिया के अध्यक्ष मनन कुमार मिश्रा निर्वाचित हुए हैं.वहीं बिहार राज्य बार कॉउंसिल के अध्यक्ष रमाकांत शर्मा, वरीय अधिवक्ता योगेश चंद्र वर्मा, विंध्य केशरी कुमार,नम्रता मिश्रा,प्रेमनाथ ओझा,प्रेम कुमार झा,मुरारी कुमार हिमांशु,नीतू झा,जयप्रकाश सिंह,एस डी यादव समेत 25 सदस्य बिहार राज्य बार कॉउन्सिल के सदस्य के रूप में निर्वाचित घोषित किये गये है ।
पिछले वर्ष 2023 के 20 दिसंबर को बिहार राज्य बार कॉउंसिल के सदस्यों के निर्वाचन के लिए मतदान हुआ। इस चुनाव में डेढ़ सौ से अधिक उम्मीदवारों ने भाग लिया। इसमें लगभग पचास हजार से अधिक अधिवक्ताओं ने मतदान में हिस्सा लिया।
सदस्यों के निर्वाचन के लिए मतदान होने के बाद 27 दिसंबर 2023 से मतगणना प्रारम्भ हुआ।कोटा के आधार पर सर्वप्रथम बार कॉउंसिल ऑफ इंडिया के अध्यक्ष मनन कुमार मिश्रा बिहार राज्य बार कॉउंसिल के सदस्य के रूप में निर्वाचित घोषित किये गये।अब सभी परिणाम घोषित किये जा चुके है,जिसमें बिहार राज्य बार कॉउंसिल के 25 सदस्य चुन लिए गये हैं।

