बाघमारा : बीसीसीएल क्षेत्र में सर्विस वाहन काम के दौरान गहरी खाई में गिरि,4 कर्मी बुरी तरह से घायल

Edited By:  |
baghmara baghmara

बाघमारा:बीसीसीएल क्षेत्र संख्या-3 के अंतर्गत संचालित STG डेको आउटसोर्सिंग कतरास के केलुडीह में उसे वक्त हड़कंप मच गया जब एक सर्विस वाहन कार्य के दौरान गहरी खाई में गिर गयी. वाहन सवार 4 कर्मी बुरी तरह से घायल हो गये. जिसे प्रबंधन द्वारा सभी घायलों को निजी अस्पताल भेजा गया. जहां सभी घायलों की स्थिति गंभीर बतायी जा रही है.

घटना को लेकर बताया जा रहा है कि जिस स्थान पर सर्विस वेन कार्य कर रही थी वहां पर रास्ता ठीक नहीं होने के कारण वाहन खाई में गिर गई. आपको बताते चले कि अंगारपथरा स्थित मां अंबे आउटसोर्सिंग कंपनी में 5 माह पहले भी इसी तरह से एक घटना हुई थी. जिसमें सर्विस वैन में सवार 6 मजदूरों की मौत गहरी खाई में गिरने से हो गई थी.

इस घटना को लेकरजब प्रबंधन से सवाल पूछा तो उन्हेंने कुछ भी कहने से साफ इनकार कर दिया. आउटसोर्सिंग कंपनी को DGMS (खान सुरक्षा महानिदेशालय) नियमों का पालन करना होता हैं, लेकिन यहां पर नियमों को ताख पर रखकर कार्य किया जाता हैं. सवाल ये है कि आखिर क्यों इस तरह का घटना बार-बार आउटसोर्सिंग कंपनियों में होती है. बीसीसीएल द्वारा हर वर्ष खान सुरक्षा का कार्यक्रम चलाया जाता है जिसमें कर्मियों को सुरक्षा देने,ओपन कास्ट माइंस को कैसे चलना है सारी जानकारी दी जाती है. बावजूद इस तरह की घटना होती रहती है और कई मजदूरों की जान चली जाती है.