पटना:बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB)ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है. समिति को गुणवत्ता प्रबंधन प्रणाली (ISO9001:2015),सूचना सुरक्षा प्रबंधन प्रणाली (ISO/IEC27001:2022) और रिकॉर्ड प्रबंधन प्रणाली (ISO15489-1:2016) के लिए तीनISOसर्टिफिकेट प्रदान किए गए हैं. इसके साथ ही बिहार बोर्ड देश का पहला राज्य बोर्ड बन गया है,जिसे एक साथ तीन अंतरराष्ट्रीयISOप्रमाणन प्राप्त हुआ है.

3 ISO सर्टिफिकेट हासिल करने वाला देश का पहला बोर्ड बना बिहार विद्यालय परीक्षा समिति

समिति द्वारा बीते वर्षों मेंIT,सॉफ्टवेयर और आधुनिक तकनीक के व्यापक उपयोग से परीक्षा व्यवस्था और कार्यप्रणाली को पारदर्शी,सुरक्षित और छात्रहितैषी बनाया गया है. इन्हीं सुधारों के परिणामस्वरूप यह उपलब्धि मिली है. बिहार बोर्ड वर्ष 2019 से 2025 तक लगातार सबसे पहले मैट्रिक और इंटरमीडिएट परीक्षा का परिणाम जारी करने में भी सफल रहा है.

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के अध्यक्ष आनंद किशोर ने इस उपलब्धि को टीमवर्क और तकनीकी सुधारों का परिणाम बताया. इससे पहले भी समिति को परीक्षा प्रणाली में नवाचार और सुधारों के लिए प्रधानमंत्री पुरस्कार (Prime Minister’s Award for Excellence in Public Administration)से सम्मानित किया जा चुका है.

पटना से अंकिता की रिपोर्ट--