नवादा: बड़ी खबर बिहार के नवादा से है जहां साइबर थाना की पुलिस ने वारिसलीगंज थाना क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में छापेमारी कर 15 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है.
बताया जा रहा है कि शातिर सभी साइबर ठग एक बगीचे में बैठ कर देश के विभिन्न प्रांतों के लोगों से विभिन्न बैंक से सस्ते दर पर लोन आदि का प्रलोभन देकर ठगी की वारदात को अंजाम दे रहे थे. इसी दौरान साइबर थाना की पुलिस ने सभी 15 साइबर ठगों को पकड़ लिया है. अभी फिलहाल सभी से पूछताछ हो रही है.
