दुमका:देशभर में 22 जनवरी को अयोध्या में रामलला मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा को लेकर राम भक्तों में काफी उत्साह है. उपराजधानी दुमका में भी इसकी धूम दिख रहा है. हिन्दू संगठन और भाजपा कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों को राम लला मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा का निमंत्रण और अक्षत दे रहे हैं. वहीं लोगों से 22 जनवरी को शाम में कम से कम पांच दीया जलाने का आग्रह भी कर रहे हैं. इसको लेकर कुम्हार समाज दिन-रात मेहनत कर दीपक बनाने में लगे हैं.


कुम्हार समाज के लोग बताते हैं कि हमलोग दीपावली पर दीपक बनाते थे. लेकिन जिस दीपावली का बरसों से इंतजार था वह दीपावली 22 जनवरी को भारतवर्ष में मनाया जाएगा. इसमें लोग अपने घरों में दीये जलाएंगे. ऐसी उम्मीद की जा रही है कि पूरे दुमका जिला में उस दिन लगभग लाखों दीये जलेंगे.


आपको बता दें कि दुमका के कुम्हार इस कड़ाके की ठंड में भी दीये बनाने में जुट गये हैं. कुम्हार दिन रात मेहनत कर दीये तैयार करने में लगे हुए हैं. 22 जनवरी को दिन में भगवान राम अयोध्या के अपने नये भवन में विराजेंगे. इसको लेकर हर घर में खुशी में लोग दीपक जलायेंगे. इसी को लेकर कुम्हार समाज के लोग बड़ी मात्रा में दीये बनानेको लेकर जुटे हुए हैं. क्योंकि उस दिन बड़ी मात्रा में दीये जलेंगे.