बेगूसराय : बड़ी खबर बेगूसराय से है जहां शहर में अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान प्रशासन द्वारा बुलडोजर एक्शन से गुस्साये लोगों ने कार्रवाई के दौरान जमकर विरोध प्रदर्शन किया. इस दौरान अतिक्रमणकारियों ने हंगामा करते हुए पुलिस पर रोड़ेबाजी की. इसके बाद पुलिस ने भी बल प्रयोग कर लाठीचार्ज किया है.

बेगूसराय में अतिक्रमणकारियों ने की पत्थरबाजी, पुलिस ने भी किया लाठीचार्ज

बता दें कि बिहार में नई सरकार के गठन और सम्राट चौधरी के गृह मंत्री बनने के बाद बुलडोजर एक्शन की कार्रवाई बेगूसराय में शुरू की गई जिसमें शहर के लोहिया नगर से लेकर जेल गेट तक एनएच31और रेलवे लाइन किनारे बसे सैकड़ों झोपड़पट्टी और दुकानों को जेसीबी से तोड़ा दिया गया. वहीं इसका विरोध कर रहे युवक को पुलिस ने पकड़ लिया. इसके बाद हंगामा और शुरू हो गया और जमकर विरोध प्रदर्शन हुआ. अतिक्रमणकारियों ने पुलिस पर पत्थरबाजी की. इसके बाद पुलिस ने भी लोगों को खदेड़ते हुए पिटाई की.

बेगूसराय में अतिक्रमणकारियों ने की पत्थरबाजी, पुलिस ने भी किया लाठीचार्ज

आप तस्वीरों में स्पष्ट देख सकते हैं कि महिला और पुरुष किस कदर लाठी-डंडे और ईंट-पत्थर लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं. इस दौरान एक युवक को पुलिस खींच कर ले जा रही है. इसके बाद हंगामा हुआ और रोड़ेबाजी की गई. इसके बाद पुलिस ने भी अतिक्रमणकारियों को खदेड़ कर बल प्रयोग कर लाठी चार्ज किया है. दरअसल करीब तीन दशक से ज्यादा से समय से एनएच और रेलवे लाइन किनारे से सैकड़ों लोग सरकारी जमीन पर झोपड़ी बनाकर रह रहे हैं. इसी को आज खाली करने के लिए नगर निगम और जिला प्रशासन की टीम डीएम तुषार सिंगल के नेतृत्व में सड़कों पर उतरी और दो जेसीबी के सहारे अतिक्रमण कर बनाए गए दुकान झोपड़ी नुमा घर को तहस-नस किया गया. इस दौरान जमकर विरोध प्रदर्शन भी हुआ. महिलाओं ने रो-रो कर बताया कि सरकार ने समय नहीं दिया. नोटिस दिया लेकिन समय नहीं दिया, इसलिए विरोध किए हैं. रोड़ा पत्थर चलाकर अतिक्रमण रोकने का काम किए हैं. हालांकि विरोध प्रदर्शन के बावजूद एक सौ से ज्यादा झोपड़ीनुमा घर और दुकानों को जेसीबी के सहारे तोड़ा गया है.