'असानी' का आंशिक असर : रांची मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक के अनुसार चक्रवाती तूफान के असर के कारण झारखंड में बारिश के साथ वज्रपात की भी संभावना

Edited By:  |
Reported By:
asaani  ka aansik asar asaani  ka aansik asar

रांची :झारखंड में चक्रवाती तूफान असानी का आंशिक असर देखने को मिल रहा है. 13 मई तक झारखंड के कुछ जिलों में बारिश हो सकती है. वहीं 13 मई के बाद बारिश में कमी होगी. रांची मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक से मिली जानकारी के अनुसार चक्रवाती तूफान के असर के कारण झारखंड में बारिश के साथ वज्रपात की भी संभावना है. कहीं कहीं हवा की गति 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चलेगी.

रांची मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार झारखंड में सामान्य गति से हवा बहने के कारण लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिल रही है. राज्य में अधिकतम तापमान 40 डिग्री दर्ज किया गया है.पिछले 24 घंटों में राज्य में कहीं कहीं हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा हुई. वहीं कुछ जगहों पर भारी बारिश दर्ज की गई है. सबसे अधिक बारिश 129.2 मिमी धनबाद में दर्ज की गई है. जबकि उच्चतम तापमान 40.3 डिग्री डाल्टेनगंज में रिकॉर्ड किया गया है. न्यूनतम तापमान 23.8 डिग्री सेल्सियस रांची में दर्ज किया गया है.

रांची मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि झारखंड में साइक्लोन 'असानी' का आंशिक असर देखने को मिल सकता है. चक्रवाती तूफान आधी विशाखापट्टनम के पास स्थित है. रांची मौसम वैज्ञानिक ने कहा कि यह चक्रवाती तूफान कमजोर होकर समुद्र में ही समाप्त हो जाएगा. वहीं 11 मई से चक्रवाती तूफान 'असानी' के बादलों का समूह है झारखंड की ओर बढ़ेगा जिसके कारण हवा में नमी बनी रहेगी. इसका मुख्य असर आंध्र प्रदेश, ओड़िशा और प. बंगाल में देखने को मिल सकता है. रांची मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने अगले 5 दिनों का मौसम पूर्वानुमान में बताया कि 11 और 12 मई को झारखंड के एक-दो स्थानों पर हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश रिकॉर्ड की जा सकती है. वहीं 13 मई से चक्रवाती तूफान का असर बिल्कुल समाप्त हो जाएगा.


Copy