अररिया : बड़ी खबर बिहार के अररिया से है जहां तिलक समारोह से लौट रहे लड़की पक्ष का स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर पुल से नीचे नदी में गिर गया. हादसे में ड्राइवर समेत स्कार्पियो सवार 6 लोगों की मौत हो गई जबकि एक युवक को स्थानीय लोगों ने बचा लिया. यह घटना ताराबाड़ी थाना के बीड़ी पुल की है.
बताया जा रहा है कि स्कॉर्पियो पर सवार सभी लोग अररिया के सिकटी के भपटिया गांव में तिलक समारोह से वापस लौट रहे थे. बीड़ी पुल के तीखे मोड़ पर अचानक स्कार्पियो अनियंत्रित होकर पुल के नीचे मरिया नदी में जा गिरा. हादसे में कुल 6 लोगों की मौत हो गई . सभी मृतकों की उम्र 15 से 28 वर्ष के बीच है. सभी मृतकों का शव सदर अस्पताल लाया गया जहाँ पोस्टमार्टम की तैयारी चल रही है. वहीं सदर अस्पताल के डॉक्टर और मुख्यालय DSP ने 6 लोगों के मौत की पुष्टि कर दी है. सभी मृतक सुपौल जिले के पिपरा थाना क्षेत्र के थुमहा गांव के निवासी हैं.
अररिया से राकेश कुमार भगत की रिपोर्ट-
