जमशेदपुर: बड़ी खबर जमशेदपुर से जहां सोनारी एयरपोर्ट के पास एलआईसी लिंक रोड पर एक स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर पलट गई. दुर्घटना में4 लोग बुरी तरह से घायल हो गये. सभी घायलों को स्थानीय लोगों ने इलाज के लिए टीएमएच में भर्ती करा दिया है.
बताया जा रहा है कि गाड़ी की गति काफी तेज थी. जैसे ही गाड़ी एक मोड़ के समीप पहुंचा तो स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर फिल्मी स्टाइल में सड़क पर पलट कर दुर्घटनाग्रस्त हो गया. उधर स्कॉर्पियो पर झारखंड मुक्ति मोर्चा का झंडा लगा हुआ है. फिलहाल स्थानीय पुलिस घायलों का हाल-चाल लेने टीएमएच पहुंची है.

