NAWADA : दीपावली आने में बस कुछ ही दिन शेष हैं। ऐसे में नवादा में इसकी तैयारियां भी शुरू हो गई है। खरीदारी के लिए बाजारों में दुकानें सजने लगी है लेकिन आपको जानकर ये हैरानी होगी कि नवादा में मुस्लिम समुदाय के लोग भी हैं, जो कई सालों से लक्ष्मी-गणेश की तस्वीरें बेच रहे हैं। इस तरह वे लोगों के बीच आपसी भाईचारे का संदेश दे रहे हैं।
ऐसे ही एक शख्स हैं, जो शहर के भदौनी मोहल्ले के निवासी हैं। जी हां, मोहम्मद मुन्ना कई सालों से देवी-देवताओं की तस्वीर बेचकर अपनी रोजी-रोटी चला रहे हैं। इसे उन्होंने आजीविका के तौर पर अपनाया है। इससे जो कमाई होती है, उससे उनके परिवार का गुजारा होता है।
वह कहते हैं कि देवी-देवताओं की प्रतिमाएं और तस्वीर किससे खरीदी जा रही हैं, इससे लोगों को भी कोई फर्क नहीं पड़ता। वैसे हर त्योहार आपसी भाईचारे का ही पैगाम देती है।

