मुजफ्फरपुर में अजब प्रेम की गजब कहानी : बेटी की शादी से पहले मां प्रेमी संग फरार, पति बोला, दहेज का पैसा भी लेकर भाग गई


मुजफ्फरपुर :कहते हैं हर यार...यार नहीं होता... हर दोस्त वफादार नहीं होता, यह तो दिल मिलने की बात है साहब.. वरना सात फेरों के बाद भी प्यार नहीं होता.. यह कहावत उस वक्त चरितार्थ हो गई जब मुजफ्फरपुर में दो बच्चों की मां शादी के 16 साल के बाद सात जन्मों के रिश्तों को ताक पर रखते हुए अपने दो बच्चों को छोड़ प्रेमी संग फरार हो गई। इसके साथ बेटी की शादी के लिए रखे हुए पैसे पर भी हाथ साफ कर दिया है। जिससे पती परेशान हैं थाने में बरामदगी को लेकर आवेदन दिया है। हैरान करने वाला मामला औराई थाना क्षेत्र के एक गांव की है। इस मामले में पुलिस ने शादीशुदा महिला को बरामद कर लिया है। उससे पुछताछ की गई है।
वह पती के साथ जाने से इंकार कर दिया है। पती को छोड़कर प्रेमी को जीवन साथी बनाना चाह रही है। और उसी के साथ जीवन बिताना चाह रही है। बताया जा रहा है 16 साल पहले फुल कुमारी की शादी प्रियरंजन से लव मैरिज हुई थी। दोनों पारिवारिक जीवन में खुश थे। इस बीच एक बेटा और एक बेटी हुआ। जिसके बाद जिम्मेवारी बढ़ गई। और वह मुम्बई में रहकर काम करने लगा। इस बीच पती के प्रदेश जाते ही शादीशुदा महिला को अपने से उम्र के लड़के पर चाहत बढ़ गई। पहले प्यार हुआ फिर महिला पती आंखों में धुल झोंककर प्रेमी से नाजायज़ संबंध कायम करने लगी। इस जानकारी पती को लग गई। डांट फटकार भी लगाया। इसके बाबजूद प्रेमी से दुरी नही बनी। कुछ दिन बाद प्रेमी संग फरार हो गई। पुलिस दविश पर महिला थाना पर पहुंची है। पती पर गम्भीर आरोप लगाते हुए बताया
हमारी 16 साल पहले लव मैरिज शादी हुई। एक बेटा एक बेटी हुआ। जिसमें लड़का 15 साल का है वही लड़की 14 साल है। 4 साल लगातार प्रताड़ित कर रहा था। मोबाइल से दोनों में प्यार हो गया। 4 साल मेरी देखभाल प्रेमी ही कर रहा था। उससे शादी भी कर चुकी हुं। उसी के साथ जीवन बिताना चाहता हुं। मैनै कोई पैसे लेकर नहीं भागा है गलत आरोप लगाया जा रहा है।