अखिलेश यादव बने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष : कहा— मिलकर काम करेंगे, भाजपा को हराएंगे


LUCKNOW : अभी-अभी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम और सपा नेता अखिलेश यादव लगातार तीसरी बार अपनी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने हैं। ताजा अपडेट के अनुसार आज गुरुवार से समाजवादी पार्टी का अधिवेशन लखनऊ में शुरू हो चुका है। इसी अधिवेशन में अखिलेश यादव को निर्विरोध समाजवादी पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया है। सपा नेताओं ने लगातार तीसरी बार अखिलेश यादव को राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना है।
सभा को संबोधित करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि मुझे अध्यक्ष सुनकर आप लोगों ने जो मुझ पर भरोसा जताया है उसके लिए आप लोगों का मैं सदा आभारी रहूंगा। आपने जो जिम्मेदारी दी है उस जिम्मेदारी को बखूबी निभाने का प्रयास करूंगा। हम सब लोग मिलकर लड़ेंगे और विपक्षी दलों को हराने का प्रयास करेंगे।
याद दिलाते चले कि 2014 के लोकसभा चुनाव में अखिलेश यादव पहली बार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने थे। इसके बाद 2017 के आगरा अधिवेशन में दोबारा सर्वसम्मति से राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया था।