भोजपुरी एक्ट्रेस ने किया सुसाइड : आकांक्षा दुबे होटल में पायी गयी मृत, शूटिंग के दौरान उठाया ये कदम

Edited By:  |
akansha dubey bhojpuri actress akansha dubey bhojpuri actress

DESK : बड़ी खबर सामने आ रही है। भोजपुरी एक्ट्रेस और मॉडल आकांक्षा दुबे ने सुसाइड कर लिया है। होटल के कमरे में वे मृत पायी गयी हैं। फिल्म की शूटिंग के दौरान एक्ट्रेस ने ये बड़ा कदम उठाया है।

आकांक्षा दुबे ने वाराणसी के सारनाथ थाना क्षेत्र के एक होटल में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। अभिनेत्री आकांक्षा दुबे का शव सोमेंद्र होटल के कमरे में फंदे से लटकता मिला है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल पुलिस आत्महत्या की वजह जानने की कोशिश में जुटी हुई है।

बताया जा रहा है कि सारनाथ स्थित होटल सोमेंद्र में बाकी फिल्म यूनिट के साथ वह भी रुकी हुई थी। रविवार सुबह जब काफी देर बाद भी वह कमरे से बाहर नहीं निकली और होटल स्टाफ को भी शक हुआ, इसके बाद फिल्म यूनिट के लोगों को इसकी जानकारी दी गई। होटल के स्टाफ ने जब दरवाजा खोला तो सामने आकांक्षा दुबे फांसी के फंदे पर लटकी हुई मिली।

आकांक्षा दुबे मूल रूप से भदोही जनपद के चौरी थाना क्षेत्र के परसीपुर की निवासी हैं। बीती रात आकांक्षा ने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो भी शेयर किया था। आकांक्षा दुबे भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में अपनी बोल्ड और हॉट डांस के लिए फेमस थीं।


Copy