लोहरदगा :झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर झारखंड में सभी पार्टियां कमर कसना शुरू कर दिया हैं। इसको लेकर आज लोहरदगा में भी आजसू पार्टी ने शंखनाद कर इसकी शुरुआत कर दी है। आजसू पार्टी के द्वारा पूर्व से निर्धारित कार्यक्रम युवा सह नगर सम्मेलन में आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। आजसू के कार्यकर्ताओं ने सुदेश महतो का स्वागत कुडू में किया उसके मोटरसाइकिल से लोहरदगा के शंख नदी के पास स्तिथ बिरसा मुंडा की प्रतिमा एवं लोहरदगा के पूर्व विधायक कमल किशोर भगत के प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।साथ ही आजसू कार्यलय का फीता काटकर उद्घाटन किए।
लोहरदगा में पार्टी कार्यालय का किया उद्घाटन, सुदेश महतो बोले- झारखंड के लोग बदलाव चाह रहे हैं

मीडिया से बात करते हुए आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो ने कहा कि:-राज्य भर में युवा का एक प्लेटफॉर्म तैयार किया जा रहा है। आज लोहरदगा में नए लोगो को संगठन में जोड़ना ,संगठन की गतिविधियों के बारे में बताना है। झारखंड में चुनाव संयुक्त रूप से चुनाव लड़ा जाएगा जल्द ही आप लोग के सामने आ जाएगा।।राज्य में बहुत सारे बाते है जिन पर चिंता करने का विषय हैं। पांच साल के कुशासन से लोग मुक्ति चाह रहे हैं।मौके पर आजसू प्रवक्ता देवशरण भगत, कवलजीत सिंह,नीरू शांति भगत,सूरज अग्रवाल,सहित प्रदेश और जिला के नेता मौजूद थे।