Bihar Politics : तेजप्रताप के बाद अनुष्का के भाई पर बड़ा एक्शन,आकाश यादव को RLJP ने 6 साल के लिए किया निष्कासित


पटना। आज कल बिहार में तेज प्रताप और अनुष्का प्रकरण सुर्खियों में बना हुआ है। इस मामले से जुडी बड़ी खबर सामने आ रही है। तेजप्रताप यादव और अनुष्का यादव के घटनाक्रम में अनुष्का के भाई आकाश यादव को RLJP ने पार्टी से निकाल दिया है। राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी ने आकाश यादव को 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है। यह फैसला पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पशुपति पारस ने लिया है।
आकाश यादव RLJP के छात्र प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष थे, पार्टी ने उन्हें 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया है। LJPR ने यह बड़ा कदम तब उठाया जब तेजप्रताप यादव अनुष्का यादव के मामले पर अनुष्का के भाई आकाश यादव ने रिश्ते का जिक्र मीडिया के सामने खुलकर किया था।
दरअसल, तेज प्रताप और अनुष्का की लव स्टोरी में ट्विस्ट तब आया, जब अनुष्का के भाई आकाश यादव मीडिया के सामने आए। वही आकाश यादव जिनकी भूमिका पर लगातार सवाल उठते रहे हैं। ऐश्वर्या राय से रिश्ते बिगाड़ने जैसे आरोप लगते रहे हैं। लेकिन आकाश यादव आए तो अपनी बहन अनुष्का की जिंदगी की दलील दी। तेज प्रताप को भैया बताते हुए उनका समर्थन किया।