बोकारो: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन मंगलवार सुबह अपनी पत्नी कल्पना सोरेन के साथ अचानक बोकारो जिले के कसमार पहुंचे। इस दौरान उन्होंने निर्माणाधीन कसमार-बरलंगा मुख्य पथ का निरीक्षण किया और सड़क निर्माण कार्य की स्थिति का जायजा लिया। इसके बाद मुख्यमंत्री कसमार चौक स्थित कुणाल जायसवाल के होटल पहुंचे, जहां उन्होंने बैठकर पकौड़ी खाई और स्थानीय लोगों से बातचीत की।

सड़क निर्माण कार्य का लिया जायजा
मुख्यमंत्री का यह दौरा कसमार-बरलंगा मुख्य पथ के निर्माण कार्य को लेकर अहम माना जा रहा है। कसमार से मुख्यमंत्री के पैतृक गांव तक जुड़ने वाली इस सड़क को उनके पिता स्वर्गीय शिबू सोरेन और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के ड्रीम प्रोजेक्ट के रूप में देखा जाता है। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने निर्माणाधीन सड़क की स्थिति का जायजा लिया।
होटल में पकौड़ी खाई,स्थानीय लोगों से की बातचीत
सड़क निरीक्षण के बाद मुख्यमंत्री कसमार चौक स्थित कुणाल जायसवाल के होटल पहुंचे। यहां उन्होंने आम लोगों के बीच बैठकर पकौड़ी खाई और स्थानीय लोगों से बातचीत की। मुख्यमंत्री के इस अप्रत्याशित दौरे को देखकर स्थानीय लोगों में चर्चा शुरू हो गई।
मां के संस्कार भोज के अगले दिन पहुंचे कसमार
गौरतलब है कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन के संस्कार भोज का कार्यक्रम एक दिन पहले ही संपन्न हुआ था। इसके अगले दिन मुख्यमंत्री के अचानक कसमार पहुंचने से इलाके में यह दौरा चर्चा का विषय बना हुआ है।
मुख्यमंत्री के इस दौरे को सड़क निर्माण कार्य के निरीक्षण और स्थानीय लोगों से सीधे संवाद के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

