रांची : बड़ी खबर राजधानी रांची से जहां धनबाद की एसीबी टीम ने पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के कार्यपालक अभियंता को रिश्वत से जुड़े मामले में गिरफ्तार कर लिया है.


बताया जा रहा है कि पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के कार्यपालक अभियंता संजय कुमार को रांची के हरमू स्थित उनके आवास से एसीबी धनबाद की टीम ने अरेस्ट कर लिया है. कार्यपालक अभियंता संजय कुमार दुमका में पदस्थापित हैं.